Jamshedpur : जुगसलाई से प्रेमी युगल हुए फरार, लड़की के परिजनों ने युवक के पिता-भाई को घर बुलाकर पीटा, थाने में शिकायत

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में प्रेमी युगल के फरार होने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। घटना के बाद युवती के परिजनों द्वारा फरार युवक के पिता और भाई के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि युवती पक्ष ने बातचीत के बहाने युवक के परिजनों को घर बुलाया, जहां गुरुवार देर शाम उनके साथ हाथापाई की गई।

मारपीट के बाद युवक और उसके पिता शिकायत लेकर जुगसलाई थाना पहुंचे। आरोप है कि थाने में दोनों को बैठा लिया गया और फरार प्रेमी युगल को सरेंडर कराने के लिए दबाव बनाया गया। इस घटनाक्रम ने स्थानीय स्तर पर चर्चा और तनाव को बढ़ा दिया है।

युवक के पिता मोजाहिद हुसैन उर्फ बबलू के अनुसार, उनका बेटा जाहीद हुसैन उर्फ विक्की दो दिन पहले एक युवती के साथ घर से चला गया। इस संबंध में युवती के पिता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मोजाहिद हुसैन का कहना है कि बातचीत के नाम पर बुलाकर उनके परिवार के साथ मारपीट करना गलत है। उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

परिजनों का यह भी कहना है कि इससे पहले युवती एक बार उनके घर आई थी, तब उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। इस बार दोनों साथ में फरार हुए हैं और परिवार अपने स्तर पर बेटे की तलाश कर रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाने की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :टाटानगर स्टेशन के इर्द-गिर्द से होली के बाद हटेगा अतिक्रमण, रीडेवलपमेंट परियोजना को मिलेगी गति

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी राजस्थान भवन में महासर माता का 42वां मासिक कीर्तन आयोजित

जमशेदपुर : सोनारी राजस्थान भवन में शहर की धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्धारा कुलदेवी महासर माता का 42वां मासिक कीर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यजमान…

Spread the love

Jamshedpur : बालू के अवैध खनन के खिलाफ सख्त हुआ सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन, परिवहन रोकने को जगह-जगह खुदवाया ट्रेंच

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। प्रशासन के निर्देश पर तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सपादा और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *