Jamshedpur : श्री राम हनुमान मंदिर वन वाटिका में 24 पहर का अखंड रामायण पाठ का आयोजन , 01 मार्च को महाभंडारा

जमशेदपुर :  मानगो पारडीह रोड में पायल टॉकीज के समीप श्री राम हनुमान मंदिर वन वाटिका में शनिवार को 24 घंटे का भव्य रामायण पाठ प्रारंभ हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी परमेश्वर मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 54 वाँ वार्षिक हरिकीर्तन महोत्सव धूमधाम के साथ शुभारंभ किया गया है, जिसका समापन रविवार को होगा। वहीं पूर्णाहुति के बाद श्री राम हनुमान मंदिर वन वाटिका प्रांगण में दोपहर को भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा । पुजारी श्री मिश्रा ने प्रसाद ग्रहण करने के लिए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में आने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : निस्वार्थ समर्पण ही असली मित्रता, भगवान केवल प्रेम और भक्ति के भूखे- कथावाचक

Spread the love

Related Posts

Gua : राजाबुरु खदान में छठे दिन भी आंदोलन जारी, रोजगार नहीं तो खनन नहीं का गूंजा नारा

गुवा : राजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार की मांग को लेकर 10 गांवों के मुंडा–मानकी एवं ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलन…

Spread the love

Potka : तारा पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव मिश्र का सैनिक स्कूल पुरुलिया में चयन, स्कूल व परिवार गौरवांवित

पोटका :  हाता के हरिवंश नगर स्थित तारा पब्लिक स्कूल के  कक्षा 5 के मेधावी छात्र अभिनव मिश्र का चयन प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल पुरुलिया में हो गया है।  उक्त स्कूल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *