Jamshedpur: अबीर-गुलाल में रंगी तैलिक साहू महासभा की होली, संगीत पर थिरके लोग

जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के मिलन समारोह में अबीर-गुलाल की होली धूमधाम से मनाई गई. सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी फाग गीतों पर संगीतकार राजकुमार और उनके समूह के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. होली के इन गीतों पर उपस्थित सभी लोग झूमते हुए थिरकने लगे. कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में हुआ.

आतिथियों का सम्मान और होली की शुभकामनाएं

इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े अतिथियों को गुलाल लगाकर और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया. सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और अबीर लगाकर रंगों की इस खुशी को साझा किया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पप्पू साहू ने किया.

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में कुणाल षाड़गी, विनोद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सोनकर, धर्मेंद्र प्रसाद, कमलेश साहू, रामगोपाल जायसवाल, मनोज गुप्ता, चंद्रिका प्रसाद, विदेशी साव, डॉ. ऋषिकेश साव, मनकी गुप्ता, शिवलोचन शाह, सुनील प्रसाद, दीपक गुप्ता, मनोज साहू सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे.

कार्यक्रम की सफलता में योगदान

इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुरेश कुमार, शिवलोचन साह, रंजीत कुमार साव, अशोक साव, संजय साहू, राजेश प्रसाद, श्रवन साहू, कमलेश साहू, पूजा साहू, आदित्य धनराज शाह, पिंटू साहू, सुरेश प्रसाद, अवधेश कुमार, संतोष गुप्ता, मनोज साहू, राजू साहू, वीरेंद्र शाह, अजय साहू, सागर साव, गौतम साहू, गणेश सव, अभिनाश साव आदि का अहम योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: एग्रिको में बसंत उत्सव, संगीत और नृत्य से सजे आयोजन – सौंदर्य और मानवता का संगम

Spread the love

Related Posts

Seraikela : सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक पर मरीज का इलाज करने के लिए पैसे मांगने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष ने डॉक्टर को लगाई फटकार, डीएस से कार्रवाई की मांग

सरायकेला :  सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ पी एम बाड़ा के द्वारा मरीज का उपचार करने को लेकर पैसे की मांग करने की सूचना पर गुरुवार को सरायकेला नगर…

Spread the love

Bahragora : भाषाई पुरोधा डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन पर ‘पूज्यपूजा’ समारोह का हुआ आयोजन

बहरागोड़ा : भारतीय भाषा विज्ञान के स्तंभ और प्रख्यात शिक्षाविद् पद्मश्री डॉ. देबी प्रसन्न पट्टनायक के 96वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक भव्य ‘पूज्यपूजा’ समारोह का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *