Chandil : कांड्रा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार 

चांडिल : कांड्रा थाना क्षेत्र के कालिया ढाबा के समीप शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में युवक का एक पैर टूट गया, जबकि उसकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार डूंगरीडीह निवासी हरिपद महतो शुक्रवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह कालिया ढाबा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरिपद महतो सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनका एक पैर टूट गया और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायल को संभाला और कांड्रा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हरिपद महतो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवागमन सामान्य कराया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा में महिला से अभद्रता, विरोध करने पर युवकों ने की मारपीट, अर्धनग्न हालत में घर पहुंची पीड़िता

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार, न्यायालय में प्रस्तूत कर भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह पुलिस ने गुरुवार को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 2.07 ग्राम ब्राउन…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा स्टील यूआईएसएल व JNAC ने मनीफीट में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर दर्जनों दुकानें जमींदोज

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अतिक्रमण के खिलाफ आज बड़ा अभियान चलाया गया। टाटा स्टील यूआईएसएल और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के संयुक्त अभियान के तहत टेल्को के मनीफिट इलाके में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *