Saraikela : खनन विभाग ने की छापामारी, 17500 सीएफटी अवैध बालू जब्त

 कांड्रा : झारखंड में अवैध खनन एक गंभीर समस्या बन चुकी है, और प्रशासन इस पर लगातार शिकंजा कसने में जुटा है। जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग ने बीती रात कांड्रा चौका मार्ग पर औचक निरीक्षण चलाया। इस दौरान आयरन एवं बालू लदे वाहनों के परिवहन कागजातों की जांच की गई। इस दौरान किसी तरह के अवैध परिवहन का मामला नहीं पाया गया। इसी टीम ने तड़के सुबह 3:30 बजे ईचागढ़ थाना अंतर्गत वीरडीह नदी घाट पर छापेमारी अभियान चलाया। इस क्रम में करीब 17500 सीएफटी अवैध बालू भंडारण को जब्त किया गया। इस मामले में अग्रेत्तर करवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अवध डेंटल कॉलेज पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time