गम्हरिया : श्री श्री महावीर मंदिर कमेटी की बैठक कांड्रा बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई. इसमें शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी पूजनोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही पूजनोत्सव को सफल बनाने के लिए कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से विनोद रजक को अध्यक्ष, हितेश वार्ष्णेय को सचिव तथा देवनाथ साव को कोषाध्यक्ष बनाया गया. बैठक राहुल कुमार, लालू नंदी, बादल दास, अतुल शुक्ला, गुंडी, छोट्टे साव, विकास समेत समिति के सदस्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Saraikela : खनन विभाग ने की छापामारी, 17500 सीएफटी अवैध बालू जब्त
There is no ads to display, Please add some



















































