Ranchi के यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी यह दो नई ट्रेनें

रांची: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही रांची से पुरी और रांची से जयपुर के लिए दो नई ट्रेनें शुरू की जाएंगी. इनमें से एक वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो रांची से भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी के बीच चलेगी.

दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है. रेलवे मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि रांची से मदार जंक्शन तक पहले एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी, जिसे यात्रियों की भारी मांग मिली थी. इसी सफलता के आधार पर रांची-जयपुर ट्रेन को पुनः शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है.

वंदे भारत चेयरकार का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है
रांची से पुरी के लिए वंदे भारत चेयरकार ट्रेन चलाने का प्रस्ताव पहले ही रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है. वर्तमान में स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का कार्य अपने अंतिम चरण में है. संभावना है कि इन ट्रेनों में से एक रांची-पुरी मार्ग पर चलाई जाएगी.

अत्याधुनिक और आरामदायक है वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की सबसे आधुनिक और आरामदायक ट्रेनों में से एक है. यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक और तेज बनाती है. फिलहाल रांची से पटना, कोलकाता और बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है.

यात्रियों के लिए नई सुविधा का इंतजार
रांची से जयपुर और रांची से पुरी के बीच नई ट्रेनें शुरू होने से यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा और आराम मिलेगा. इन प्रस्तावित ट्रेनों के माध्यम से झारखंड रेलवे नेटवर्क में नया आयाम जुड़ेगा और यात्रियों की उम्मीदें पूरी होंगी.

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi: श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (SKIPA) को मिले यह तीन ISO प्रमाण पत्र 

Spread the love

Related Posts

Muri : रक्तदान के प्रति सही जानकारी व जागरूकता आवश्यक : देवेंद्र नाथ महतो

सत्संग के समापन अवसर पर सोनाहातु में रक्तदान शिविर का आयोजन मुरी :  राष्ट्रीय संत असंग देव जी के सत्संग के समापन अवसर पर सोमवार को सोनाहातु के बाजारटांड़ में…

Spread the love

Muri : सरहुल पर पिस्का सरना स्थल में साल पेड़ की हुई पूजा, रंगवा-रंगुली की दी गई बलि

मुरी : सरहुल पर्व के मौके पर शनिवार को परम्परागत विधि विधान से सिल्ली के सुदूरवर्ती गांव पिस्का के सरना स्थल में साल वृक्ष की पूजा अर्चना की गई। साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time