Deoghar: कांग्रेस नेता की मां का निधन, प्रदीप यादव ने की शोकाकुल परिवार से मुलाकात

देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह की माता के निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव गुरुवार को देवीपुर प्रखंड के सरदाहा गांव पहुँचे. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.

प्रदीप यादव ने कहा कि यह समय अत्यंत दुःखद है और पूरी कांग्रेस पार्टी नागेश्वर सिंह के साथ खड़ी है. उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि संगठन हर परिस्थिति में उनका साथ देगा.

संगठन के कई नेता रहे उपस्थित

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, रामाकांत कुमार, अनुपलाल यादव, राजद नेता विजय यादव, कुंदन सिंह, अजय कुमार, युगल किशोर कुशवाहा और जितेंद्र दास उपस्थित थे.

इंटक और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी पहुँचे

देवघर जिला इंटक के अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के सचिव अजय कुमार, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेंद्र दास तथा नगर अध्यक्ष रवि केसरी ने भी शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ से निपटने की तैयारी, 25 होमगार्ड तैनात

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time