आदित्यपुर : सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है. इस बार पुत्री बिशोका महतो के विवाह में सहयोग कर रही है। मंडली पुत्री बिशोका का विवाह 20 अप्रैल को सम्पन्न होनी है। स्वर्गीय जवाहार लाल महतो और भवानी महतो की एक मात्र कन्या है बिशोका। इस मामले को मंडली के समक्ष मंडली सदस्य गुरुपदा महतो जी ने रक्खा। विधवा माता द्वारा अपने कन्या के विवाह में दान सामग्री का निवेदन रक्खा गया था। आज विवाह से दो दिन पूर्व मंडली नुवागड़ , सामरोम, गंजिया, सरायकेला स्थित अपनी पुत्री बोशोका के घर पहुंची और अपने पुत्री के विवाह हेतु दान सामग्री के तौर पर सामान भेंट किया ।
ये सामान दिया
एक लकड़ी का पलंग
एक स्टील आलमारी
एक लकड़ी का ड्रेसिंग टेबल
और एक मैट्रेस (गद्दा)
इत्यादि प्रदान कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर आई। आशा करते हैं दान सामग्री हमारी पुत्री बिशोका को पसंद आई होगी।इस पूरी पक्रिया में मंडली द्वारा 21800/-( इक्कीस हजार आठसो) रुपिया खर्च किया गया। इस पुनीत कार्य में सहयोगी बने मंडली संस्थापक सह संरक्षक के साथ मंडली सचिव उज्जवल घोष,मंटू सिंह मोदक,गौरंगो धर,मानिक गोराई, आशीष बनर्जी, राजा राम महतो उपस्थित थे ।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का रामगढ़ में हुआ स्वागत, मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना की
There is no ads to display, Please add some



















































