Chaibasa: पद्मा बाई रूंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में तथा एस. आर. रूंगटा ग्रुप के सौजन्य से आयोजित 14वीं पद्मा बाई रूंगटा मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन आज टाउन क्लब स्थित सीताराम रूंगटा रिक्रिएशन हॉल में हुआ.

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. वीणा मुंद्रा, संघ अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा, संरक्षक दीपेंद्र प्रसाद साव, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष लड्डू खिरवाल एवं पवन खिरवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

शतरंज को विश्वपटल पर ले जाने की प्रेरणा

अपने स्वागत भाषण में अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने बताया कि जिला शतरंज संघ लगातार जिले में शतरंज की लोकप्रियता एवं प्रशिक्षण के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि आज जिले के कई खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं.

मुख्य अतिथि डॉ. वीणा मुंद्रा ने अपने संबोधन में शतरंज के भारतीय मूल और इसकी ऐतिहासिक विरासत पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि शतरंज की उत्पत्ति भारत में ‘चतुरंग’ के रूप में हुई थी, जो छठी सदी में खेला जाता था. आज यह खेल भारत के गौरव का प्रतीक बन चुका है. उन्होंने हालिया उपलब्धियों जैसे—फिडे ओलंपियाड में भारत की जीत और गुकेश डी के विश्व चैंपियन बनने का भी उल्लेख किया.

110 प्रतिभागियों में 28 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी

संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 110 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 28 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय अर्बिटर जयंत कुमार भूईया प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक हैं. आज कुल तीन राउंड खेले गए.

तीसरे राउंड के रोचक मुकाबले

तीसरे राउंड में कई रोमांचक खेल देखने को मिले.
राजेश कुमार ने एकांस शाह को
मनीष शर्मा ने पुरुषोत्तम सराफ को
कमल किशोर देवनाथ ने ललित बांद्रा को
मणिदीप मुखी ने अन्वेष महानता को
तनीश कुमार ने देराज कुमार को
सशमित त्रिपाठी ने पसमीर पूर्ति को
विश्वदीप ठक्कर ने सुमित कर्मकार को
कुश मुंदड़ा ने सौम्या प्रभा सोए को पराजित कर 3 अंक हासिल किए.
वहीं नरेंद्रनाथ पांडे और उमेश साव के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ.

आयोजन में दिखा उत्कृष्ट समन्वय

कार्यक्रम का संचालन जयदेव चंद्र त्रिपाठी ने किया, जबकि अनंत लाल विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. इस अवसर पर सुब्रत चंद्र त्रिपाठी, अर्पित खिरवाल, ईशान चौबे, हर्ष शर्मा, जुएल गगराई, सूरज टीयू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Inter District Senior Women’s Cricket: खिताबी मुकाबले में कल आमने-सामने होंगी राँची और पश्चिमी सिंहभूम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time