Baharagora: साकरा गांव के युवक को साइबर ठगी के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहरागोड़ा: शनिवार को बहरागोड़ा थाना अंतर्गत साकरा गांव के युवक अमित मिश्रा को कर्नाटक पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया.  कर्नाटक पुलिस साइबर ठग को अपने साथ ले गई. इस संबंध में बेंगलुरु तिलक नगर थाना के सब इंस्पेक्टर ने बहरागोड़ा थाना को लिखित सूचना दिया है कि अमित मिश्रा के विरुद्ध थाना कांड संख्या 75/25 के तहत प्राथमिक की दर्ज है. उक्त मामले में वह फरार था.

48 लाख रुपया अपने अकाउंट में ट्रांसफर किया

जानकारी के अनुसार कर्नाटक में दर्शन एली बेकार नामक कंपनी ने इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कराया था. रुकनम्मा के पति एस नागराज की तबीयत खराब होने से अमित मिश्रा केयरटेकर के रूप में कार्य कर रहा था. कार्य के दौरान बैंक अकाउंट के साथ छेड़छाड़ करते हुए लगभग 48 लाख रुपया अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया. उसके पश्चात वह वहां से भाग कर अपने पैतृक आवास साकरा में रह रहा था।

इसे भी पढ़ें : Gamharia : फरार आरोपियों के घरों पर पुलिस ने ढोल-नागाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : बाजार काली मंदिर के पास जलमिनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में शिकायत

    Gua : गुवा गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमिनार से लगातार लोहे के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों…

    Spread the love

    Gua : गोलियों की गूंज से दहला कोल्हान, रूटागुटू के घने जंगल में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़

    गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र स्थित टोंटो थाना अंतर्गत रूटागुटू के घने जंगल बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से दहल उठे। कोबरा 209 बटालियन के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time