Deoghar: एथलीट विष्णु मुर्मू को डॉ. सुनील खवाड़े ने भेंट किया जेवलिन, 10 हजार रुपये की नकद राशि भी मिली

देवघर: देवघर के स्थानीय इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रतिभावान एथलीट विष्णु मुर्मू को डॉ. सुनील खवाड़े की ओर से एक जेवलिन और 10 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई. यह सौगात विष्णु की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उनके निजी कोष से दी गई.
हालांकि, तबीयत खराब होने के कारण डॉ. सुनील खवाड़े स्वयं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. उनकी अनुपस्थिति में जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा और जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मनोज मिश्र ने संयुक्त रूप से विष्णु को जेवलिन और नगद राशि सौंपी.

खिलाड़ी ने जताया आभार, कहा—उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

सम्मान मिलने पर विष्णु मुर्मू ने डॉ. सुनील खवाड़े के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि, “उनके विश्वास और सहयोग से हम जैसे खिलाड़ियों को हौसला मिलता है. हम पूरी कोशिश करेंगे कि उनके भरोसे पर खरा उतरें.”
डॉ. सुनील खवाड़े पहले भी यह घोषणा कर चुके हैं कि “जिले के जिन खिलाड़ियों में प्रतिभा है, उनकी हरसंभव मदद की जाएगी. संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.”

आशीष झा को झारखंड ओलिंपिक संघ में पुनः जगह मिलने पर सम्मान

कार्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण क्षण तब आया जब जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा को झारखंड ओलिंपिक संघ में दोबारा स्थान मिलने पर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया.

मौजूद रहे कई कोच व खिलाड़ी

इस अवसर पर खेल जगत की कई हस्तियां उपस्थित थीं. प्रमुख रूप से रवि केशरी, नवीन शर्मा, प्रभाकर शांडिल्य, आशीष दुबे, कृष्ण कुमार बरनवाल, गिरधारी यादव, दीपक कुमार, आलोक कुमार, रविकेश, यश, सोनाली, प्रवीर, गौरव, रंजन, राजकुमार सहित कई कोच और खिलाड़ी भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: CAT में 99.92% अंक लाकर देवघर के शुभम ने रचा कीर्तिमान – IIM अहमदाबाद में चयन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

विश्व कार फ्री डे : कोलकाता की सड़कों पर 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कोलकाता : विश्व ‘कार फ्री डे’ के अवसर पर मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर करीब 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time