Gua : बड़बिल में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से टाटा स्टील कर्मचारी की मौत

गुवा :  ओडिशा के बड़बिल शहर अंतर्गत सेरेंडा क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टाटा स्टील के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब हाइवा संख्या ओडी 14 जेड-1022 ने मोटरसाइकिल संख्या ओडी 09सी-7230 को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को पहले टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद अनियंत्रित हाइवा का पिछला चक्का सीधे उसके ऊपर से गुजर गया। सिर और हाथ चक्का के नीचे बुरी तरह कुचल जाने के कारण युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल

मृतक की पहचान टाटा स्टील के एक कर्मचारी के रूप में की गई है, हालांकि अभी तक उसकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हाइवा के पहिए के नीचे फंसे शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की अनियमित आवाजाही को लेकर नाराजगी जाहिर की है। कई लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सख्त करने और हाइवा के संचालन पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मुर्शिदाबाद में हिंदू समाज पर हमलों के खिलाफ JDU का विरोध, कल उपायुक्त को देंगे ज्ञापन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

    जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

    Spread the love

    विश्व कार फ्री डे : कोलकाता की सड़कों पर 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कोलकाता : विश्व ‘कार फ्री डे’ के अवसर पर मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर करीब 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time