Jharkhand: किकबॉक्सिंग लीग में कार्तिक शौर्य ने जीता गोल्ड एवं चैंपियनशिप बेल्ट, DC ने किया सम्मानित

रामगढ़: रामगढ़ जिले के जारा टोला निवासी युवा खिलाड़ी कार्तिक शौर्य ने 15 से 17 अप्रैल 2025 तक कोलकाता स्थित नवाब अली पार्क में आयोजित प्रो नेशनल ओपन किकबॉक्सिंग लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल और प्रो चैंपियनशिप बेल्ट जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर शनिवार को रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार ने उन्हें अपने कार्यालय कक्ष में शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्तिक शौर्य से उनकी खेल यात्रा, प्रशिक्षण और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिले का बढ़ाया मान, युवा खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा

उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि कार्तिक जैसे युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां न केवल व्यक्तिगत गौरव की बात हैं, बल्कि वे जिले के अन्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। उन्होंने खेल के प्रति कार्तिक की निष्ठा और समर्पण की प्रशंसा की।

सम्मान समारोह के दौरान गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: हज चिकित्सा दल में झारखंड के सदर अस्पताल के डॉ. नसीम अहमद का चयन

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

गुवा :  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत और 2…

Spread the love

Bahragora : अनुशासन और प्रतिभा के दम पर विनित वॉरियर्स बना ‘बीसीएल सेशन-2’ का चैंपियन, वीणापाणि स्टेडियम में चंपई सोरेन ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित वीणापाणि स्टेडियम में बुधवार को ‘बीसीएल सेशन-2’ फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय कर व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time