Deoghar: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा की, कहा- देश में कानून बनाने का अधिकार संसद को..

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की, वक्फ बिल पर बोले-देश में कानून बनाने का अधिकार संसद को, मुखे कानून नहीं चलेगा

देवघर : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नया शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। वैदिकों ने मंत्रोच्चार के साथ केंद्रीय मंत्री को विधि विधान पूर्वक षोडशोपचार पूजन विधि से पूजा करवाया। ललन सिंह ने बाबा बैद्यनाथ से देश व समाज की खुशहाली की कामना की।

कानून को सिर्फ मुंह से बोलने से हटाया नहीं जा सकता

पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने वक्फ़ कानून पर हो रही राजनीति को लेकर कहा कि हिंसा की राजनीति नहीं होनी चाहिए। जिस राज्य में हिंसा की राजनीति हो रही है, वह ठीक नहीं है। कानून को सिर्फ मुंह से बोलने से हटाया नहीं जा सकता। देश में कानून बनाने का अधिकार संसद को है। “मुखे कानून” नहीं चलता है। हम जो बोल रहे हैं वही कानून है ऐसा कतई नहीं होगा। बंगाल में हिंसा के पीछे सरकार पीछे खड़ी है। सत्ता को स्वतंत्रता बरतना चाहिए। जो भी सरकारें हिंसा की राजनीति का सहारा ले रही है, वह जनता के हित में नहीं है ।

इसे भी पढ़ें : Chandil: मोहम्मद हुसैन की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time