गम्हरिया : गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में एनसीसी प्रशिक्षण सत्र 2025-2026 के लिए चयन शिविर का आयोजन किया गया. 37 बटालियन के सूबेदार सुरेंद्र सिंह, हवलदार बजेंद्र सिंह तथा विद्यालय के एनसीसी अधिकारी विकास कुमार सिंह के देखरेख में कक्षा आठवीं के 58 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें निर्धारित मानदंडों के आधार पर 50 विद्यार्थियों का एनसीसी कैडेट्स के रूप में चयन किया गया. इसमें 33 छात्र और 17 छात्रा शामिल है. श्री सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों का मूल्यांकन ऊंचाई, वजन, शारीरिक क्षमता, चिकित्सा फिटनेस, अनुशासन और शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर किया गया. चयनित छात्रों को स्कूल के प्राचार्य फादर सेबेस्टीन ने सम्मानित किया. उन्होंने चयनित छात्रों को अच्छी ट्रेनिंग लेकर देश की सेवा करने की बात कही ।
इसे भी पढ़ें : Anurag Kashyap: फिल्म ‘फुले’ को लेकर विवाद में घिरे अनुराग कश्यप, ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी से मचा बवाल
There is no ads to display, Please add some



















































