Jadugoda : जादूगोड़ा में झारखंड आंदोलनकारी जोहेन दास बास्के की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

  • ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-नरवा पहाड़ मुख्य सड़क किनारे धोबनी गांव के समीप गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी सह अधिवक्ता दिवंगत जोहेन दास बास्के की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान उनके संघर्षमय जीवन और झारखंड आंदोलन में योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि जोहेन दास बास्के ने सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय मासूम की मौत

विस्थापितों और मजदूरों की बुलंद आवाज थे जोहेन दास बास्के

इस मौके पर उनके छोटे भाई सह यूसिल के युवा मजदूर नेता बी.एन. बास्के ने कहा कि दिवंगत जोहेन दास बास्के गरीबों, विस्थापितों और यूसिल मजदूरों की सशक्त आवाज थे। उन्होंने मजदूरों को जागरूक कर कंपनी में उनका हक दिलाने का काम किया। पोटका क्षेत्र में झामुमो को शून्य से ऊंचाई तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा और पार्टी को मजबूत करने में उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आंदोलन के दौरान वर्ष 1987 में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : समाजसेवी बजरंग लाल देबूका का निधन

जमशेदपुर : धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के सचिव सुनील देबूका के पिताजी समाजसेवी बजरंग लाल देबूका, साकची निवासी (85 साल) का निधन हो गया। बुधवार को भुइयाडीह…

Spread the love

Adityapur : सत्पथी होटल की मालकिन शान्तिलता सत्पथी का निधन, आदित्यपुर में शोक की लहर

लंबी बीमारी के बाद सुबह 6 बजे ली अंतिम सांस, पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संपन्नस्थानीय मेयर संजय सरदार एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. जे. एन. दास…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time