Baharagora : विधि-विधान के साथ हुई मां शीतला की पूजा-अर्चना

बाहरागोड़ा : बाहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बड़ापारुलिया गांव में दो दिवसीय माँ शीतला की पूजा की गई ।  इस दौरान बड़ा तालाब से मुख्य पुजारी भानु ठाकुर के द्वारा कलश में माँ का आवाहन कर स्थानीय संकीर्तन मंडली तथा संख ध्वनि के साथ गांव का परिभ्रमण कर पूजा स्थल तक कलश लाया गया । मौके पर  महिलाओं ने पूजारी के पांव को हल्दी लगा कर पानी से धोया उसके बाद कलश की स्थापना की गई.

 

माता शीतला की पूजा करीब 200 वर्षों से हो रही है

इस मौके पर पुजारी के नेतृत्व में पूजा मंडप में 33 कोटि देवी देवताओं का आवाहन कर पूजा पाठ कर पूजा अर्चना शुरू हुई. महिलाओं ने माता शीतला के समक्ष पूजा दिप धूप जलाया. पूजा समापन होने के बाद सभी व्रतियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर प्रशाद ग्रहण किया. ग्रामीणों ने कहा कि यहां माता शीतला की पूजा करीब 200 वर्ष से होती आ रही है. गांव में दो दिन पूजा समापन होने के बाद खिचड़ी प्रशाद का वितरण होगा. रात में माँ शीतला पर अधारित नाटक का मंचन किया जाएगा.  मौके पर सभी ग्रामवासी पूजा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

    बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

    Spread the love

    Gua : विस्थापितों के घर पर चला SAIL का बुलडोजर, विरोध के बाद प्रशासन झुका, विस्थापितों को मिला दो दिन का समय

    गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time