पूर्वी सिंहभूम में 15 दिसम्बर शुरू होगी धान की खरीद, उपायुक्त ने की किसानों से बिचौलियों से सावधान रहने की अपील

Jamshedpur : खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में धन की खरीद 15 दिसम्बर से प्रारंभ होगी। इसके लिए धन अधिप्राप्ति केन्द्र के रूप में लैंपस का चयन किया गया है। वहीं राईस मिलरों को टैग करते हुए अधिप्राप्ति केन्द्रों पर आवश्यक उपकरणों का अधिष्ठापन, अधिप्राप्ति केन्द्रों पर मानव बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। बता दें कि इस वर्ष किसानों से क्रय किये जाने वाले धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपये 2300 रुपए प्रति क्विंटल की दर एवं बोनस रूपये 100 रुपए प्रति क्विटल की दर से भुगतान किया जाना है।
उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले के सभी किसानों से अपील की गई है कि बिचौलियों के माध्यम से खुले बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर औने-पौने दाम पर धान की बिक्री नहीं करें, आपके प्रखंड में स्थित नजदीकी लैंपस में ही धान की बिक्री करें। धान अधिप्राप्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा बोनस घोषित किया गया है, इसका लाभ उठायें और उचित दाम में ही अपने उत्पादन की बिक्री करें। इसके लिए उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी एवं कृषक मित्रों को किसानों के बीच व्यापक स्तर पर इस संबंध में जागरूकता लाने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम

नजदीकी लैंपस में ही धान की बिक्री करने का दिया निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

    जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

    Spread the love

    Jamshedpur : रामनवमी के झंडा विसर्जन जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, उपायुक्त द्वारा विसर्जन घाटों का आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

    उपायुक्त ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण, प्रशासनिक तैयारियों को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश जमशेदपुर : रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time