Jamshedpur : प्रशासन पहले ऑटो चालकों को आईडी कार्ड जारी करे, फिर जांच करे : पवन पांडे

जल्दबाजी में प्रशासनिक कार्रवाई से बढ़ेगी अव्यवस्था

डॉ पवन पांडेय

Jamshedpur : टेंपो चालक संघर्ष युनियन के संरक्षक सह एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय ने प्रशासन के द्वारा ऑटो चालकों के लिए निर्गत आदेश के आलोक में कहा है कि जिला प्रशासन को सबसे पहले ऑटो चालकों के लिए अपने माध्यम से आईडी कार्ड बनवाना चाहिए । फिर जांच अभियान चलाया जाना चाहिए। तब उसका सार्थक परिणाम निकलेगा। कहा कि जब तक आईडी कार्ड नहीं बनवाया जाता है, तब तक जांच अभियान चलाया जाना निर्थक साबित होगा। उन्होंने कहा कि साकची में पहले जितनी ऑटो स्टैंड हैं सभी निजी स्टैंड है। उक्त स्टैंड की क्षमता से कहीं ज्यादा ऑटो है शहर में चल रहे हैं । अगर सभी ऑटो को स्टैंड से चलाने की कोशिश की जाएगी तो यह असंभव साबित होगा। इससे सड़कों पर लंबी लंबी कतार लगेगी जो जाम का कारण बनेगी। एनसीपी नेता ने कहा कि शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम पुरी तरह ऑटो पर निर्भर करती है। जल्दबाजी में और बिना तैयारी के यदि इस व्यवस्था को बदलने का प्रयास किया गया तो जमशेदपुर शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम अव्यवस्थित हो जाएगी, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। परिवहन विभाग को जमशेदपुर के भीतर ऑटो चालकों को परमिट जारी करना शुरू करना चाहिए।जो कि काफी वर्षों से लंबित हैं। युनिफोर्म के लिए दिशा निर्देश और समय निर्धारण किया जाना चाहिए। साथ ही साथ जमशेदपुर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को सुचारू रखने वाले ऑटो चालकों के लिए पड़ाव एवं रेस्ट हाउस एवं शौचालय निर्माण भी प्रशासन को पूरे शहर के विभिन्न हिस्सों में अविलंब व्यवस्था करनी चाहिए।।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

    जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

    Spread the love

    Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

    जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time