Deoghar : नेपाल की विदेश मंत्री ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना, 17 से 19 मार्च तक रायसीना डायलॉग में लेंगी भाग

 

देवघर : नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने बुधवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और भारत-नेपाल के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की कामना की। इस दौरान वैदिकों ने मंत्रोच्चार के साथ विदेश मंत्री को संकल्प कराया। उसके बाद उन्होंने षोडशोपचार पूजन विधि से बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की। नेपाली विदेश मंत्री ने मैया पार्वती समेत अन्य मंदिरों में भी माथा टेका।

 

नेपाली विदेश मंत्री करायेंगी अपनी स्वास्थ्य की जांच

 

साथ ही बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती मंदिर के बीच गठबंधन भी किया। यह गठबंधन अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, बैद्यनाथ मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त समेत अन्य लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नेपाल की विदेश मंत्री इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। वे 17 से 19 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में भाग लेंगी। इससे पहले वे बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और बुधवार दोपहर में देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। भारत यात्रा के दौरान नेपाली विदेश मंत्री अपनी स्वास्थ्य की भी जांच करायेंगी।

इसे भी पढ़ें : Train Hijack In Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन अगवा, प्रधानमंत्री के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप

 

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time