गम्हरिया : बड़ा गम्हरिया के बांका पाड़ा में आठ दिवसीय भागवत कथा सह गीता पाठ अनुष्ठान रविवार 16 मार्च से शुरू होगा. अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें अनुष्ठान की तैयारियों पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने बताया कि पहला दिन श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाला जायेगा. 17 से 22 मार्च तक कथा वाचक व्यास विनोद ठाकुर गोस्वामी द्वारा भागवत पाठ का आयोजन होगा. वहीं 23 मार्च को पूर्णाहुति कर समापन होगा. अनुष्ठान को लेकर आयोजकों द्वारा ग्रामस्तर पर प्रचार अभियान शुरू किया गया.
इसे भी पढ़ें : Holika Dahan 2025: होलिका पर भद्राकाल का प्रभाव, दहन के राख के महत्त्व से लेकर – जानिए क्या करें और क्या न करें ?
There is no ads to display, Please add some



















































