Jharkhand: प्रधानाध्यापिका को नहीं मालूम ‘देश का शिक्षा मंत्री’ – बच्चों ने कहा PM हैं हेमंत सोरेन!

पलामू:  उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय करमा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि शिक्षकों की योग्यता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी से जब देश के शिक्षा मंत्री और जिले के उपायुक्त (डीसी) का नाम पूछा गया, तो वे एक भी उत्तर नहीं दे सकीं. यही नहीं, कक्षा में मौजूद बच्चों से जब पूछा गया कि भारत के प्रधानमंत्री कौन हैं, तो उनका जवाब था– हेमंत सोरेन. इस जवाब ने वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया. इससे यह भी साफ हो गया कि बच्चों को पढ़ा रही शिक्षिका स्वयं बुनियादी ज्ञान से वंचित हैं. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

शिक्षकों की योग्यता पर सवाल
बीईईओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि सुनीता कुमारी सहायक शिक्षिका हैं और वर्तमान में स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका भी हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि यदि किसी शिक्षक को सामान्य जानकारी भी नहीं है, तो यह अत्यंत शर्मनाक है. उन्होंने कहा, “यह कैसे हुआ, यह तो चयन प्रक्रिया की जांच का विषय है. लेकिन इतना तय है कि यह गंभीर मामला है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.”

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: देवघर में राष्ट्रपति के काफिले से बिछड़ी सुरक्षा गाड़ियाँ- चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

 

Spread the love

Related Posts

Muri : मुरी पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक, सचिव-कोषाध्यक्ष के चुनाव पर हुई चर्चा

मुरी : मुरी पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक रखी गई हैं। जिसका उद्देश्य ग्राम सभा स्थान का चयन करना है, साथ ही सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करना…

Spread the love

Muri : मजदूरों का शोषण व अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त : देवेन्द्र नाथ महतो

रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड  में जेएलकेएम का प्रदर्शन मुरी : रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों के द्वारा वेतन में देरी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time