देवघर: अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.एन. केसरी का देवघर आगमन पूरे समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बन गया. बैद्यनाथधाम पहुंचने पर अध्यक्ष केसरी का भावपूर्ण स्वागत किया गया. उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी के कई सदस्य भी उपस्थित रहे.
समस्त प्रतिनिधियों ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर समाज की समृद्धि, अखंडता और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की. अध्यक्ष को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और बाबा बैद्यनाथ का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया. यह आयोजन समाज के लिए श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बन गया.
राष्ट्राध्यक्ष एस.एन. केसरी ने सभा में उपस्थित सदस्यों से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को प्रथम बैठक की सफलता पर साधुवाद दिया और समाज के प्रति अपने आशीर्वचन भी साझा किए.
समारोह में दीपक केसरी (अध्यक्ष, बैद्यनाथधाम सभा), समीर उर्फ सोनू केसरी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय तरुण सभा), श्वेता केसरी (मंत्री, महिला सभा), अमरनाथ केसरी सहित कई प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे.
इसके अतिरिक्त अरुण केसरी, विक्रम केसरी, छेदी लाल केसरी, शंभू केसरी, लोकनाथ केसरी, मनोज केसरी, राजू केसरी, आशा देवी, मुकेश केसरी, नित्यानंद केसरी, विनीत केसरी, मोहन केसरी, सोनू केसरी, शुभम केसरी की सक्रिय भागीदारी भी आयोजन को सफल बनाने में अहम रही.
There is no ads to display, Please add some




















































