देवघर: देवघर के शिवलोक परिसर में रोटरी क्लब देवघर शाखा की ओर से एक विशेष आयोजन में बाबा बैद्यनाथ के पवित्र नीर से सिंचित पौधों का वितरण किया गया. यह पहल श्रद्धा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण के त्रिवेणी संगम का प्रतीक बनी. पौधा वितरण कार्यक्रम में केसरवानी समाज की महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक रूप से भाग लिया. इस पर्यावरणीय प्रयास में न केवल हरियाली की कामना थी, बल्कि बाबा की कृपा से जीवन को नवसंजीवनी देने का भाव भी समाहित था.
इस अभिनव आयोजन के लिए रोटरी क्लब देवघर के अध्यक्ष पीयूष जायसवाल को केसरवानी समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया.
कार्यक्रम में केसरवानी समाज के अध्यक्ष दीपक कुमार केसरी, महिला सभा की राष्ट्रीय मंत्री श्वेता केसरी, कोषाध्यक्ष विक्रम केसरी, तरुण सभा के अध्यक्ष सोनू केसरी, उपाध्यक्ष राहुल केसरी, महिला सभा की सदस्य अंशु केसरी, नेहा विवेक केसरी, ज्योति केसरी, सुनीता केसरी, नेहा, संदीप केसरी, आशा केसरी और पूजा केसरी की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की.
There is no ads to display, Please add some




















































