Jharkhand: शिबू सोरेन की तबीयत नाजुक, CM हेमंत फिर पहुंचे दिल्ली

रांची:  झारखंड के दिशोम गुरु और जेएमएम के सर्वोच्च नेता शिबू सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही समाप्त होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए. वे अपने पिता की स्थिति को लेकर लगातार चिंतित हैं.

कई बीमारियों से जूझ रहे हैं गुरुजी
81 वर्षीय शिबू सोरेन 19 जून से अस्पताल में भर्ती हैं. वे डायबिटीज, किडनी और हृदय संबंधी समस्याओं से ग्रस्त हैं. पूर्व में उनकी हार्ट बायपास सर्जरी भी हो चुकी है. कुछ हफ्ते पहले ब्रेन स्ट्रोक और पैरालिसिस ने उनकी स्थिति को और जटिल बना दिया था. हालांकि बीच में स्वास्थ्य में सुधार देखा गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से फिर उतार-चढ़ाव बना हुआ है. शुक्रवार को स्थिति अचानक फिर गंभीर हो गई. न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ उनके इलाज में लगे हैं. विदेश से भी डॉक्टरों की राय ली जा रही है.

हेमंत सोरेन लगातार दिल्ली में मौजूद
गुरुजी की गंभीर स्थिति के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 जून से दिल्ली में डटे हुए हैं. वे सिर्फ अति आवश्यक सरकारी कामकाज के लिए ही रांची आते-जाते रहे हैं. 30 जुलाई को वे राष्ट्रपति के झारखंड दौरे और विधानसभा सत्र की तैयारियों के मद्देनज़र रांची लौटे थे. लेकिन पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही शुक्रवार को दोबारा दिल्ली रवाना हो गए.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: बाथरूम में गिरने से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करे : सुबोध श्रीवास्तव

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान छात्रों पर…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में थम गई व्यावसायिक गतिविधियां: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का बाज़ार बंद सफल

बहरागोड़ा : राजधानी रांची में JPSC और JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग कर रहे निहत्थे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की गूंज अब बहरागोड़ा की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time