Bahragora: ठेकेदार की लापरवाही से पुल निर्माण में देरी – किसी भी समय हो सकता है हादसा, गुस्साए ग्रामीण

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के ब्रामणकुण्डी पंचायत अंतर्गत नेतरा गांव से जावूंरी तक जाने के लिए कठुआ नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति 2024 में जिला अनाबद्ध निधि से दी गई थी. यह पुल ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से स्वीकृत हुआ था. हालांकि, पुल निर्माण को स्वीकृति मिलने के एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका है.

ग्रामीणों का आरोप – ठेकेदार और निर्माण एजेंसी की लापरवाही

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण कार्य ठेकेदार और निर्माण एजेंसी की उदासीनता के कारण समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है. दीपक महापात्र, धीरेन्द्र महापात्र, चंदन माल, नीलकमल माल, जागेंद्र नायक, विजय महापात्र, ईश्वर मैति, उत्तम सतपती, राहुल सतपती, हरिशंकर सतपती, धीरेन्द्र सोम, जोसनी महापात्र, लिली मुण्डा सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि आधे-अधूरे निर्माण कार्य से उनकी समस्याएं बढ़ गई हैं. उनका कहना है कि पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं, और जिम्मेदार विभागों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

संबंधित विभागों की उदासीनता

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों के बीच गठजोड़ के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया है. पुल का निर्माण धीमी गति से किया जा रहा है, और ठेकेदार की लापरवाही के कारण कार्य अधूरा पड़ा है. इससे दोनों गांवों के बीच की दूरी लगभग 6 किलोमीटर बढ़ गई है, और बरसात के मौसम में इस रास्ते में आवागमन बंद हो जाता है, जिससे गांव के बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाते. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ठेकेदार द्वारा नदी की धारा मोड़ने के लिए खोदा गया गड्ढा आज तक बंद नहीं किया गया है. इससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: 185 पुलिसकर्मियों ने 27 टीमों के साथ रातभर की छापेमारी, 13 गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time