Jharkhand: झारखंड आएंगे विश्वप्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक, बेटियों को सिखाएंगे आत्मरक्षा

गम्हरिया:  अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक तिबोर बागोली दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में झारखंड आएंगे. वे यहां विभिन्न जिलों में मार्शल आर्ट्स कैंप लगाकर गरीब बच्चियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे. इसकी जानकारी गम्हरिया निवासी और अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स कलाकार अमित मोदक ने दी. उन्होंने बताया कि तिबोर ने उनके निमंत्रण को स्वीकार कर झारखंड आने की सहमति दी है.

तिबोर बागोली वही प्रशिक्षक हैं जिन्होंने इप मैन जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्म के अभिनेता साइमन कूक को भी प्रशिक्षण दिया है. उनके मार्गदर्शन में झारखंड की बेटियाँ न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

अमित मोदक ने बताया कि यह पहल खेल और सामाजिक परिवर्तन दोनों क्षेत्रों में एक बड़ी शुरुआत होगी. यह कार्यक्रम झारखंड को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूत करेगा और बेटियों को आगे बढ़ने का नया रास्ता देगा.

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: टाटा ज़ू में अनोखा Friendship Day सेलिब्रेशन, बच्चों ने पेड़ों और जानवरों को बांधा Band


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time