Deoghar : 5 को झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे राज्य भर के पंचायत प्रतिनिधि, देवघर से भी जाएंगे सैकड़ों पंचायत प्रतिनिधि

देवघर : सर्किट हाउस के सभागार में शनिवार को त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक जिप अध्यक्ष किरण कुमारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पांच अगस्त को रांची में होने वाले राज्यस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम में देवघर जिले से हजारों की संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों के भाग लेने की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान जिप अध्यक्ष ने कहा कि इन दिनों पंचायती राज व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार पंगु बना कर रखी है, अफसरशाही चरम सीमा पर है। राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के आपसी तालमेल नहीं रहने के कारण पंचायत के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। राज्य की स्थिति ऐसी हो गई है कि पंचायत प्रतिनिधि चाह के भी कुछ काम नहीं कर सकते हैं।

पंचायतों को अधिकार से किया वंचित

वहीं मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अनिल साह ने कहा कि राज्य में पंचायती व्यवस्था 15 साल बीतने को है, लेकिन सरकार अभी तक पूर्ण अधिकार पंचायतों को नहीं दिया है। अधिकारियों ने पावर हाईजैक कर रखा है। सिर्फ कहने को रह गया न लोकसभा न विधानसभा सबसे बड़ा ग्रामसभा। राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा हो गई है लेकिन पंचायत को राशि नहीं दी जा रही है। पिछले दो सालों से पंचायत में एक रूपए फंड नहीं दिया है। जिस कारण पंचायत का विकास पूरी तरह रूक गया है। अब सरकार से अधिकार की मांग नहीं करेंगे बल्कि छीनने का काम करेंगे। सरकार के रवैए से झारखंड के सभी त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि आक्रोशित हैं। पांच अगस्त को रांची में विधानसभा घेराव किया जायेगा।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में जिप सदस्य लक्ष्मी देवी, पिंकी कुमारी, दीपक मुर्मू, इमरान अंसारी, मनोज यादव, मुखिया संघ के प्रदेश प्रवक्ता ललन मिश्रा, प्रमंडलीय अध्यक्ष राजीव रंजन, रंजीत प्रधान, इंद्रदेव सिंह, सुशील देव, रणबीर मंडल, मंटू शेख, सुधीर यादव, नंदकिशोर तुरी, दिवाकर पासवान, सहिम खान सहित बड़ी संख्या में त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : निशिकांत दुबे का झारखंड पुलिस पर बड़ा आरोप, सुरक्षा में चूक राष्ट्रपति की हत्या की साजिश थी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time