Deoghar : इलाजरत शिक्षा मंत्री को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने को दिल्ली रवाना हुए स्वास्थ्य मंत्री

देवघर : झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए। शिक्षा मंत्री शनिवार को बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हुई है और उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची से दिल्ली ले जाया गया है। दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सुबह में बाथरूम में गिरने के कारण शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक आया है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया और हमलोग भी सुबह से लगे हुए हैं। सारे डॉक्टर्स की टीम ने देखा और सीटी स्कैन किया। रिपोर्ट से मालूम हुआ कि ब्रेन में ब्लड क्लोट कर गया है। डॉक्टरों की राय ली गई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनको जल्द दिल्ली लेकर आएं तो हम लोगों ने एयरलिफ्ट करा कर उन्हें दिल्ली भेजा है। दिल्ली अपोलो में उनका इलाज चल रहा है।

एम्स व चेन्नई से भी पहुंचे चिकित्सक

डॉक्टर की टीम लगी है। यहां तक कि झारखंड के डॉक्टरों को भेजा गया है। चेन्नई से डॉक्टर आए हैं। एम्स के भी डॉक्टर लगे हुए हैं। मैं भी दिल्ली जा रहा हूं। शिक्षा मंत्री हमारे मित्र हैं और साथी मंत्री हैं। वो बीमार हैं तो मेरा दायित्व बनता है कि मैं वहां जाऊं। इसलिए सारा काम छोड़कर मैं उन्हें देखने, उनके लिए अच्छी चिकित्सीय सुविधा और बेहतर इलाज‌ के लिए दिल्ली जा रहा हूं। झारखंड की तमाम जनता से अपील करता हूं कि वो जल्द स्वस्थ्य हों, इसके लिए दुआ करें। इस दौरान देवघर एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, कांग्रेस के प्रदेश सचिव फैयाज कैसर एवं जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time