Chaibasa: मालगाड़ी गुजर जाने के 20 मिनट बाद तक बंद रहा फाटक – सोता रहा शराबी कर्मचारी

गुवा:  बड़ाजामदा रेलवे फाटक पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मालगाड़ी के गुजर जाने के बाद भी फाटक करीब 20 मिनट तक बंद ही रहा. फाटक के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

स्थानीय लोगों ने जब देर तक फाटक नहीं खुलते देखा, तो गेट कीपर के पास पहुँचे. वहां का दृश्य देख सभी हैरान रह गए. फाटक का जिम्मेदार कर्मचारी नशे की हालत में गेट के पास ही बेसुध पड़ा था.

लोगों को उसे जगाने में करीब 10 मिनट लग गए. काफी मशक्कत के बाद जब वह होश में आया, तब जाकर फाटक खोला गया और जाम से राहत मिली.

घटना के बाद लोगों में रेलवे प्रशासन को लेकर आक्रोश भी देखा गया. स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे लापरवाह और नशे में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

 

इसे भी पढ़ें : DAV चिड़िया में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सोनारी में महिला से चेन छिनतई मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीनी गई चेन बरामद

    जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छिनतई के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित कर्मकार उर्फ सिमुल को पुलिस ने…

    Spread the love

    Jamshedpur : 6 सितंबर को MLA सरयू राय राय द्वारा आयोजित शिक्षा सेमिनार में तीन सत्र होंगे, आंदोलन करने वाले छात्र भी होंगे शामिल

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एक बार फिर साफ किया है कि 6 सितंबर को होने वाले सेमिनार में झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में कमियों के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time