Jamshedpur: जमशेदपुर सिविल कोर्ट में चला सफाई अभियान, खुद शामिल हुए प्रधान जज

जमशेदपुर:  जमशेदपुर सिविल कोर्ट परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. यह अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा आयोजित किया गया.

इस मौके पर प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि गंदगी कई बीमारियों की जड़ होती है. अगर मन और वातावरण स्वच्छ रहेगा, तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा. उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करने की अपील की.

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान में व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी, कोर्ट स्टाफ और पारा लीगल वॉलंटियर (PLV) ने सक्रिय रूप से भाग लिया. सभी ने मिलकर परिसर की सफाई की और अभियान को सफल बनाया.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, घोड़ाबांधा में हो रही पूजा – अन्य मंत्रियों को दी गई विभागी जिम्मेदारियां

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time