Baharagora: लुगाहारा गांव में बारह हाथियों के झुंड ने डेरा डाला, किसान चिंतित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लुगाहारा गांव में बारह हाथियों के झुंड का तांडव जारी है. जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात उक्त गांव में जंगली हाथियों के दल ने दो एकड़ में लगी गरमा धान की फसल को नष्ट कर दिया है. इसके कारण ग्रामीणों को रातजगा करना पड़ रहा है. वहीं वन विभाग के क्यूआरटी व ग्रामीणों ने मिलकर लोधनवाणी गांव से हाथियों को खदेड़ने का काम किया है.

हाथियों को पहले भी गांव से दूर खदेड़ा गया था

वनकर्मी हाथ में मशाल लेकर रातभर गांव में घूम घूमकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटे रहें.लुगाहार गांव में लगभग 80 परिवार निवास करते हैं. गांव के ज्यादातर लोग किसान हैं. कोई धान की खेती तो कोई सब्जी की खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं. लेकिन बीते चार सालों से इस गांव के किसान हाथियों के तांडव से परेशान हैं. हाथियों को पहले भी गांव से दूर खदेड़ा गया था, लेकिन दूसरे दिन हाथी पुनः इसी गांव आ धमकते हैं.

ग्रामीणों में काफी आक्रोश

जंगल के बीच गांव बसे होने के कारण हाथियों का बसेरा इसी गांव में हो गया है. बताया गया है कि खाने और छिपने की उत्तम सुविधा की वजह से हाथी कहीं नहीं जा रहे हैं. वहीं अपनी फसल बर्बाद देख कर ग्रामीणों काफी आक्रोश है.उधर गांव के किसान नित्य रंजन महतो,कैलाश महतो,निशिथ महतो,दाखिन मुर्मू,झुगुं मुर्मू,बाड़ा मुर्मू आदि ने कहा की पहले वन विभाग की तरफ से हाथियों को दूर भागने के लिए पटका,जले मोबील, मशाल आदि दिया जाता था. लेकिन अभी देना बंद कर दिया गया है. जिसके लिए अभी ग्रामीणों को हाथी भागने के टीम पहुंचेने इंतजार करना पड़ता है तब तक हाथियों द्वारा फसल को नष्ट कर दिया जाता है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela : गांधी आश्रम में लोक संस्कृति के विकास के लिए छऊ महोत्सव का आयोजन 28 से 30 मार्च तक

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time