Saraikela: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा पंचायत में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन

सरायकेला:  केंद्र सरकार के निर्देशानुसार देशभर में चल रहे वित्तीय समावेशन अभियान के तहत झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सरायकेला शाखा द्वारा शनिवार को गोविंदपुर पंचायत में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना था.

शिविर में शाखा प्रबंधक लक्ष्मी साहू, जिला अग्रणी प्रबंधक (LDM) वरुण चौधरी और वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता (FLC) श्रीमती केशवती महतो उपस्थित रहे. इन अधिकारियों ने ग्रामीणों को बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया, डिजिटल लेनदेन की सुविधा, और केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) की जानकारी दी.

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक लक्ष्मी साहू ने बीमा योजना के अंतर्गत लाभुकों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की. ग्राम भुरकुली के दिवंगत लाभार्थी भीम माझी के परिजन को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा गया. इसी गांव की दिवंगत रेणुका महतो के परिवार को भी इतनी ही राशि प्रदान की गई.

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने की प्रक्रिया को सराहा. उन्होंने इस तरह के आयोजनों को वित्तीय सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम बताया और मांग की कि ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित हों.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: विधवा पुटी सरदार को फिर चाहिए सरकारी सहायता, कैंसर इलाज में आर्थिक बाधा

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की विशेष गोष्ठी संपन्न

Jamshedpur : नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की विशेष गोष्ठी संपन्न जमशेदपुर : गायत्री ज्ञान मंदिर, भालूबासा में नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की एक विशेष…

Spread the love

Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

जमशेदपुर : विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी के पदभार समारोह में जमशेदपुर एवं चाईबासा समेत राज्य के सात जिला कमिटी की भी विधिवत घोषणा की गई। जमशेदपुर के सुरेश शर्मा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time