PM Modi Varanasi Visit: बेटियों के सिंदूर का बदला लिया, बाबा विश्वनाथ को समर्पित किया – काशी में बोले मोदी

नई दिल्ली:  सावन की इस पावन बेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी पहुंचे और जनसभा को संबोधित करते हुए हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को बाबा विश्वनाथ को समर्पित किया. सेवापुरी में आयोजित सभा की शुरुआत उन्होंने “हर-हर महादेव” के उद्घोष से की और भावुक लहजे में कहा कि सावन में अपने परिजनों से मिलने जैसा लगता है, जब मैं काशी आता हूं.

प्रधानमंत्री ने बताया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष श्रद्धालुओं की जान चली गई थी. इस घटना से उनका मन व्यथित हो उठा. उन्होंने बाबा विश्वनाथ से दुख सहने की शक्ति मांगी थी. मोदी ने कहा कि “बेटियों के सिंदूर का बदला लेना महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता उन्हीं के चरणों में समर्पित है.”

उन्होंने सावन के दौरान काशी की भक्ति-मय छवि की भी सराहना की. बोले, “गंगा जल लेकर शिवालयों की ओर जाते भक्तों की तस्वीरें मन को अद्भुत आनंद देती हैं. यादव बंधुओं का जनसमूह जब गौरी केदार से जल लाता है, तो वो दृश्य मन को छू जाता है.”

उन्होंने कहा कि वे खुद मार्कण्डेय महादेव और अन्य शिव मंदिरों के दर्शन करना चाहते थे, पर भक्तों की यात्रा में कोई विघ्न न आए, इसलिए उन्होंने यह निर्णय टाल दिया.

 

इसे भी पढ़ें : Nimisha Priya केस में विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, किया रिहाई के दावे का खंडन

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : सांसद प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच कार्यस्थल पर जमकर हंगामा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के निर्देश पर काम बंद

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मौदा पंचायत के बहादुरपुर चौक से उड़िया स्कूल तक ₹37,23,537 की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण को लेकर रविवार को उस वक्त…

    Spread the love

    Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

    झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time