नई दिल्ली: भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में फिलहाल फांसी नहीं दी जा रही है. उनकी सजा स्थगित हुई है लेकिन रद्द नहीं की गई है. विदेश मंत्रालय ने रिहाई को लेकर सामने आ रही खबरों को भ्रामक और तथ्यहीन बताया है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और निमिषा व उनके परिजनों के संपर्क में है. भारत ने यमन के अधिकारियों से बात की है और कुछ मित्र देशों के जरिए भी मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.
रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि भारत के सतत प्रयासों के चलते यमन प्रशासन ने निमिषा की सजा को अभी लागू नहीं किया है. सरकार मामले पर बारीकी से निगरानी कर रही है और कानूनी व कूटनीतिक सहायता की हर संभावना तलाश रही है.
इसे भी पढ़ें :
Nimisha Priya: भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द, ग्रैंड मुफ्ती कार्यालय ने दी राहत की खबर
There is no ads to display, Please add some





















































