Saraikela: कांवड़ सेवा शिविर की तैयारी पूरी, श्रीराम सनातन समिति ने संभाला मोर्चा

सरायकेला:  श्रीराम सनातन समिति द्वारा लपुंगडीह के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाले कांवड़ सेवा कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई. समिति ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी कांवड़ियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर लगाया जाएगा. इस सेवा शिविर में गर्म पानी, दूध, केला, बिस्किट जैसी जरूरी वस्तुओं के साथ विश्राम स्थल की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

प्रेस वार्ता की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आकाश महतो ने की. उनके साथ लखन गोप, विद्याधर गोप, अरुण गोप ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि सभी सदस्य सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए तत्पर हैं. शशि मिश्रा, अशोक गोराई, प्रशांत मंडल, धनंजय गोप, निर्मल गोप, मृत्युंजय रूही दास, अनिल सिंह सरदार समेत कई अन्य सदस्य और कार्यकर्ता शिविर की तैयारी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

समिति ने लोगों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में अपना योगदान दें. सेवा कार्य केवल समिति का नहीं बल्कि समाज का सामूहिक दायित्व है. जनसहयोग से ही यह भव्य आयोजन शिवभक्तों के लिए एक सुखद अनुभव बन सकेगा.

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: श्रावण की अंतिम सोमवारी पर मनोज तिवारी देंगे संगीतमय प्रस्तुति, जिला प्रशासन भी आमंत्रित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की विशेष गोष्ठी संपन्न

Jamshedpur : नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की विशेष गोष्ठी संपन्न जमशेदपुर : गायत्री ज्ञान मंदिर, भालूबासा में नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल, टाटानगर की एक विशेष…

Spread the love

Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

जमशेदपुर : विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी के पदभार समारोह में जमशेदपुर एवं चाईबासा समेत राज्य के सात जिला कमिटी की भी विधिवत घोषणा की गई। जमशेदपुर के सुरेश शर्मा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time