Saraikela: सरायकेला में सूर्य देव की उपासना, धूमधाम से मना आस्था और विश्वास का पर्व

सरायकेला: सरायकेला के कुद्रसाई घाट पर तीसरे दिन छठ व्रति अपने पारंपरिक श्रद्धा के साथ डूबते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पुत्र-पुत्री की लंबी आयु की कामना कर रहे थे. खरकाई नदी के किनारे स्थित इस घाट पर व्रति जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दे रहे थे, जो इस पर्व का अहम हिस्सा है.

सूर्य देव को अर्घ्य देने की मान्यता
इस विशेष समय में सूर्य देव अपनी दूसरी पत्नी प्रत्यूषा के साथ होते हैं, और यह मान्यता है कि इस समय अर्घ्य देने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. व्रति इस समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, जिससे उनके जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है.

आस्था और विश्वास का पर्व
यह पर्व सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की एक परंपरा भी है. व्रतियों का विश्वास है कि सूर्य देव और छठी मैया के आशीर्वाद से उनका जीवन सुंदर और समृद्ध बनता है.

इसे भी पढ़ें : Potka: अस्त चलगामी सूर्य को अर्घ देकर भक्तों ने की लंबी आयु की कामना

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time