पोटका: पोटका प्रखंड के माटकु पंचायत स्थित पिछली गांव के कुम्हार पाड़ा में पिछले कुछ दिनों से तीन चापाकल खराब पड़े हुए थे, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था. गर्मी के इस मौसम में चापाकलें खराब होने से गांव के लोग विशेष रूप से परेशान थे.यह समस्या समाजसेवी युवक अजीत कुमार भकत द्वारा पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के ध्यान में लाई गई. अजीत कुमार ने तत्काल अपनी ग्राम सभा की पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंडल से संपर्क किया. इस पर पूर्व पार्षद ने पोटका बीडीओ को लिखित सूचना दी और विभागीय जे.ई. से निरंतर संपर्क कर मामले की गंभीरता को उजागर किया.
चापाकल की मरम्मत कार्य
करुणा मय मंडल की पहल पर विभागीय मिस्रीयों द्वारा तीनों चापाकलों की मरम्मत की गई. जिन चापाकलों की मरम्मत हुई, वे निम्नलिखित स्थानों पर स्थित थे:
1. शिव चरण भकत के घर के सामने
2. तारामोनी भकत के घर के सामने
3. नारायण भकत के घर के सामने
ग्रामीणों में खुशी की लहर
चापाकल की मरम्मत के बाद गांववासियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई. अब ग्रामीणों को पेयजल के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, और गर्मी में उन्हें पानी की समस्या से निजात मिल गई है.
इसे भी पढ़ें : Adityapur: नगर निगम क्षेत्र में जल संकट पर जन आक्रोश, कल्याण मोर्चा ने उठाई आवाज
There is no ads to display, Please add some



















































