छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर किया हमला, ब्लास्ट में 8 जवान शहीद

 

 

छत्तीसगढ़ः सोमवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोटक का उपयोग करके सुरक्षा बल के वाहन को उड़ा दिया, जिसमें आठ जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार  यह धमाका बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरू रोड पर उस वक्त हुआ जब जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे. घायलों की संख्या और बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ेः बोकारो पुलिस ने छापामारी कर 20 पेटी नकली विदेशी शराब किया जब्त

वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब भी नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन होते हैं तो ये नक्सली कायराना हमले पर उतर आते हैं. मैं इस हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार नक्सलियों के खिलाफ जो बड़ा कदम उठा रही है. इसको और आगे बढ़ाने की जरुरत है. वहीं   छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बीजापुर घटना के संबंध में कहा कि यह नक्सलियों की कायराना हरकत है. यह हताशा एवं निराशा में की गई कार्रवाई है. इन जवानों की शहादत ज़ाया नहीं जाएगी और बहुत जल्द छत्तीसगढ़, बस्तर नक्सल मुक्त होगा.

Spread the love

Related Posts

Bahragora : पाटपुर के युवक का पेड़ में झुलता हुआ मिला शव, इलाके में सनसनी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक की लाश को पेड़ से फंदे पर झूलते देखा।…

Spread the love

Bahragora :  बरसोल में अवैध बालू लदा वाहन जब्त, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

बहरागोड़ा : जमशेदपुर उपायुक्त के सख्त निर्देशानुसार जिला खनन विभाग और बरसोल थाना की संयुक्त टीम ने बरसोल थाना चौक पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ एक औचक वाहन जांच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time