Saraikela : प्रशासन की कार्रवाई के दौरान बालू लदा एक हाइवा पलटा

सरायकेला : कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में रात से सुबह तक अवैध और ओवरलोड बालू लदे हाइवा का परिचालन हो रहा है। ये हाइवा तिरुलडीह और प्वाइलैंग से सिरुम होते हुए नीमडीह और बंगाल की ओर जा रहे थे। प्रशासन की कार्रवाई में डाटम वन में एक हाइवा पलट गया, तब स्थानीय सीओ और प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने बालू का चालान, ओवरलोडिंग और गाड़ी के कागजात की जांच करने का निर्णय लिया है। जांच के बाद FIR दर्ज की जाएगी।

क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नही है?

रात भर प्रशासन को इन अवैध और ओवरलोड बालू लदे हाईवा के परिचालन की जानकारी क्यों नहीं थी? – क्या प्रशासन की लापरवाही के कारण अवैध बालू खनन और ढुलाई को बढ़ावा मिल रहा है? अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और अवैध बालू खनन और ढुलाई पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाता है ।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

    जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

    Spread the love

    Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

    जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time