Saraikela : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बाजार समिति का कैंडिल मार्च व श्रद्धांजलि सभा 26 अप्रैल को

 

सरायकेला : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की चौका मोड़ ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार को बाजार समिति चौका की  बैठक आयोजित की गई। सभी व्यवसायी एवं दुकानदार की उपस्थिति में समिति ने निर्णय लिया कि आगामी 26 अप्रैल शनिवार की शाम 6 बजे जम्मू कश्मीर की पहलगाम में हुई निर्दोष पर्यटकों पर हमला तथा बर्बरतापूर्ण हत्या के विरोध कैंडिल मार्च निकाला जाएगा । तथा मृत आत्माओं की शांति के लिए  श्रद्धांजलि सभा की जाएगी। जिसमें स्थानीयों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए समिति ने आह्वान किया। इस अवसर पर समाजसेवी हिकीम चंद्र महतो, मिंटू साहू, जयदेव साहू, बसंत प्रामाणिक, अशोक प्रामाणिक, शत्रुघ्न महतो, अरुण महतो, सीमंत साहू, दिलीप राणा, रामजी साहू समेत समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शुगर फ्री शकरकंद की चिरूडीह में की जा रही है खेती, कैंसर व मधुमेह में लाभकारी

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : महुलडीह में स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर :  सरायकेला खरसावां जिले के महुलडीह गांव में शनिवार को झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ साथी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के करीबी सहयोगी रहे स्वर्गीय जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि…

    Spread the love

    Gua : खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंड़ी रेफर

    गुवा : शनिवार देर शाम गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time