Potka : रोलाघुटु में अंग मेस्काल अहला क्लब का रक्तदान शिविर आयोजित

 

पोटका : वीर गंगा नारायण सिंह की जयंती के पर जुड़ी पंचायत के रोलाघुटु में अंग मेस्काल अहला क्लब की ओर से एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष सह मुखिया सुकलाल सरदार,सचिव उर्मिला समद, कोषाध्यक्ष सुशील सरदार, जन्म जेय सरदार उपस्थित रहे ।  जमशेदपुर ब्लड बैंक के अरिजीत सरकार के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।  क्लब के अध्यक्ष सह मुखिया सुकलाल सरदार ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनज़र जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए साथ ही साथ पंचायत क्षेत्र एवं उसके अलावे भी जिस किसी को भी रक्त की जरूरत हो उसकी पूर्ति के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । ताकि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए ।

जमशेदपुर ब्लड बैंक रक्त वीरों की ऋणी है

जमशेदपुर ब्लड बैंक के अरिजीत सरकार ने कहा कि काफी सराहनीय पहल है कि भीषण गर्मी में भी क्लब के पदाधिकारी द्वारा इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन कर इस चिलचिलाती गर्मी में विकट परिस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसलिए इस महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक रक्त वीरों की ऋणी है। रक्तदान को सफल बनाने में गयाराम सरदार,पवन वीर गोप, फलिन्द्र गोप, विश्वजीत सरदार, मिंटू सरदार, पिंटू सरदार,मानसिंह सरदार, कोकिल सरदार, पिंटू सरदार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : शुगर फ्री शकरकंद की चिरूडीह में की जा रही है खेती, कैंसर व मधुमेह में लाभकारी

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

    छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

    Spread the love

    Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

    शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time