Muri: सावन की सोमवारी पर शिवालय में भक्ति की बयार, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

मुरी:  श्रावण महीने की तीसरी सोमवारी को लेकर मुरी के देलबेडा शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। लोग अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने पहुंचे।

स्वर्णरेखा नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार की सुबह पहली किरण के साथ ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। महिलाएं, पुरुष, बच्चे – सभी पारंपरिक तरीके से पूजा की थाली सजाकर मंदिर में जलाभिषेक करने आए। ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शिवालय का घंटा बजाते हुए लोगों ने बाबा को दुग्ध और जल अर्पित किया। सिर्फ देलबेडा शिवालय ही नहीं, बल्कि पास के राम मंदिर, पुराना शिव मंदिर और बड़गाछ स्थित शिव स्थल पर भी श्रद्धालु मत्था टेकते नजर आए।

यहां प्रत्येक सोमवारी को मानो एक छोटा सा मेला लगता है। लोग पूजा के साथ-साथ आसपास के स्टॉलों पर प्रसाद और पूजन सामग्री भी खरीदते हैं। माहौल पूरी तरह श्रद्धा से सराबोर रहता है।

श्रद्धालुओं का कहना था कि देलबेडा शिवालय में श्रावण सोमवारी पर जलाभिषेक करना उनके लिए वर्षों से एक परंपरा रही है, और बाबा की कृपा से उनका घर-परिवार सुखी रहता है।

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: सरकारी सिस्टम से हुआ मज़ाक, पिता–कुत्ता बाबू, मां–कुतिया देवी – Dog बाबू को मिला निवास प्रमाण पत्र

Spread the love

Related Posts

Gua : ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया पद से विमुक्त, ग्राम सभा में लिया गया सर्वसम्मत निर्णय

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत एवं गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे जामदा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का…

Spread the love

Jadugora : डोमजूडी पंचायत के धोबनी गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना आई सामने, कलियुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को खुले आसमान के नीचे फेंका

पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा, वार्ड मेंबर ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जतायी जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के डोमजूडी पंचायत के धोबनी गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time