Bihar: सरकारी सिस्टम से हुआ मज़ाक, पिता–कुत्ता बाबू, मां–कुतिया देवी – Dog बाबू को मिला निवास प्रमाण पत्र

पटना:  बिहार के मसौढ़ी अंचल कार्यालय से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी तंत्र की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक कुत्ते के नाम से बाकायदा निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया.

प्रमाण पत्र में कुत्ते का नाम ‘डॉग बाबू’ लिखा गया है. उसके पिता का नाम ‘कुत्ता बाबू’ और मां का नाम ‘कुतिया देवी’ दर्ज है. इतना ही नहीं, इस सरकारी दस्तावेज़ पर कुत्ते की एक फोटो भी चस्पा है. सोशल मीडिया पर यह प्रमाण पत्र तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं.

यह प्रमाण पत्र मसौढ़ी अंचल कार्यालय से निर्गत हुआ. अधिकारियों की ओर से बताया गया कि किसी ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसे बिना ठीक से जांचे आगे बढ़ा दिया गया. अंचल कार्यालय के राजस्व पदाधिकारी मुरारी चौहान के डिजिटल सिग्नेचर के साथ यह दस्तावेज़ जारी हुआ.

जैसे ही मामला सामने आया, इसे तुरंत रद्द कर दिया गया. पटना जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और प्रमाण पत्र जारी करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है. 24 घंटे के भीतर मसौढ़ी अनुमंडल अधिकारी को जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया गया है.

मसौढ़ी अंचला के अधिकारी प्रभात रंजन ने स्वीकार किया कि यह बड़ी चूक है. उन्होंने बताया कि आवेदक की आईडी से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह ‘भद्दा मज़ाक’ किसने किया.

गौरतलब है कि बिहार में इस तरह के फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं. मुंगेर में ट्रैक्टर और पटना के बाढ़ अनुमंडल में ब्लूटूथ डिवाइस के नाम से निवास प्रमाण पत्र जारी होने की घटनाएं सामने आई थीं. मधेपुरा में तो महिला के वोटर कार्ड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर तक छप चुकी है.

अब ‘डॉग बाबू’ का यह मामला सरकारी सिस्टम की गंभीर खामियों की ओर फिर से इशारा कर रहा है. इस पर मज़ाक बन रहा है, लेकिन इससे सरकारी कामकाज की साख पर सवाल भी उठे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: तेज प्रताप का निर्दलीय ऐलान, तेजस्वी ख़फ़ा – दिया चौंकाने वाला जवाब

 

 

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Munger : बिहार की नाज़िया ने आठ साल बाद पुनः शुरू की पढ़ाई, 10वीं में हासिल किए 81 प्रतिशत अंक, एजुकेट गर्ल्स के प्रगति कार्यक्रम की मदद से पूरी की पढ़ाई 

मुंगेर : परिवार की आर्थिक मदद के लिए 12 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छोड़ने वाली नाज़िया परबीन ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) से 10वीं की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time