Bihar: RJD विधायक की पंचायत सचिव से बहस का ऑडियो वायरल, बोले – ‘जूते से मारूंगा’

पटना:  बिहार की राजनीति में एक ऑडियो क्लिप ने इन दिनों गर्मी बढ़ा दी है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मनेर से विधायक भाई विरेंद्र और एक पंचायत सचिव के बीच की बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे सुनकर लोगों को वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ की याद आ गई. फर्क बस इतना है कि यह स्क्रीन पर नहीं, असल जिंदगी में हुआ.

वायरल ऑडियो में एक आवाज़, जो विधायक भाई विरेंद्र की बताई जा रही है, पंचायत सचिव पर फोन पर बरसती सुनी जा सकती है. विधायक एक महिला रिंकी देवी के मृत्यु प्रमाण पत्र की जानकारी लेने के लिए फोन करते हैं. लेकिन जब सचिव उन्हें पहचान नहीं पाते, तो गुस्सा फूट पड़ता है – “तुम्हें भाई विरेंद्र नहीं पता? देश जानता है मुझे!”

सचिव भी शांत नहीं रहते. वह साफ जवाब देते हैं, “अगर आप सीधे बोलेंगे तो हम भी सीधे बोलेंगे. उल्टा बोलेंगे तो उल्टा सुनेंगे. हम किसी से डरते नहीं.”

इसके जवाब में विधायक धमकी देते हैं – “जूते से मारूंगा. केस करना है तो कर देना. प्रोटोकॉल नहीं जानते हो, तुम होते कौन हो पूछने वाले कि भाई विरेंद्र कौन?”

सचिव बार-बार काम की बात करने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि आवेदन पहले ही प्रोसेस में है. लेकिन विधायक की बातों में गुस्सा कम नहीं होता. वह कहते हैं – “जिसे अपना MLA नहीं पता, उसे इस पद पर रहने का हक नहीं है. ट्रांसफर तक बात नहीं रुकेगी.”

यह पूरा घटनाक्रम पंचायत वेब सीरीज़ के एमएलए चंद्रकिशोर सिंह और सचिव अभिषेक त्रिपाठी के बीच की नोंकझोंक की याद दिलाता है, जहां गांव की राजनीति में पावर, इगो और सिस्टम की टकराहट दिखाई जाती है.

हालांकि, इस वायरल क्लिप की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है और न ही भाई विरेंद्र की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया दी गई है. लेकिन इतना तय है कि ऑडियो के बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया में हलचल मची हुई है.

 

इसे भी पढ़ें :  Bihar: सरकारी सिस्टम से हुआ मज़ाक, पिता–कुत्ता बाबू, मां–कुतिया देवी – Dog बाबू को मिला निवास प्रमाण पत्र


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Munger : बिहार की नाज़िया ने आठ साल बाद पुनः शुरू की पढ़ाई, 10वीं में हासिल किए 81 प्रतिशत अंक, एजुकेट गर्ल्स के प्रगति कार्यक्रम की मदद से पूरी की पढ़ाई 

मुंगेर : परिवार की आर्थिक मदद के लिए 12 वर्ष की उम्र में पढ़ाई छोड़ने वाली नाज़िया परबीन ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) से 10वीं की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time