Jamshedpur: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांवर उठाई, सावन की भक्ति में डूबा जमशेदपुर

जमशेदपुर:  सावन की तीसरी सोमवारी पर सिद्धगोड़ा सूर्य धाम की ओर से पारंपरिक कांवड़ यात्रा का आयोजन इस बार भी पूरे धार्मिक उत्साह के साथ किया गया. बारिडीह हरि मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज का पवित्र गंगाजल लेकर करीब 5 किलोमीटर की पदयात्रा तय की.

भक्तों ने कंधे पर गंगाजल से भरे कांवर के साथ “हर हर महादेव” और “बोल बम” के नारों की गूंज के बीच यात्रा की शुरुआत की. महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में भगवा पताका लिए नगर भ्रमण करती हुई सिद्धगोड़ा सूर्य धाम पहुँची. रास्ते भर झांकियों, फूलों और भगवा झंडियों से सजा शहर मानो देवभूमि का दृश्य रच रहा था.

इस धार्मिक यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कांवर उठाकर यात्रा में कदम से कदम मिलाया और सूर्य धाम पहुँचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. रघुवर दास ने इस आयोजन को धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का उत्सव बताया.

कांवड़ यात्रा के दौरान शहर का वातावरण पूरी तरह शिवमय रहा. मंदिरों में घंटे-घड़ियालों की गूंज, सड़कों पर नाचते गाते श्रद्धालु और गूंजते जयकारों के बीच जमशेदपुर ने आस्था की अद्भुत छटा बिखेरी.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में तीसरी सोमवारी पर रिकॉर्ड भीड़, 8 किमी लंबी कतार – देखें Video


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time