Jamshedpur: प्रदीप गुहा पर ST एक्ट के तहत मामला दर्ज, क्या झामुमो के नाम पर बढ़ रहा है उत्पीड़न?

जमशेदपुर: आदिवासी सुरक्षा परिषद के महानगर अध्यक्ष सह भाजपा नेता राम सिंह मुंडा ने प्रदीप गुहा उर्फ छोटका (निवासी बामनगोड़ा, जमशेदपुर) के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न अधिनियम, 1989 के तहत बिरसा नगर थाना में मामला दर्ज कराया है.

झामुमो के नाम पर धमकाने का आरोप
राम सिंह मुंडा ने आरोप लगाया कि प्रदीप गुहा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नाम का रोब दिखाकर क्षेत्र के लोगों को धमकाने और मानसिक उत्पीड़न का कार्य कर रहे हैं. 15 जनवरी की रात प्रदीप गुहा ने उनके निजी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची.

पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग
राम सिंह मुंडा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रमेश बास्के और आदिवासी मुंडा समाज के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष नंदलाल पातर के नेतृत्व में बिरसा नगर ST थाना पहुंचकर प्रदीप गुहा के खिलाफ FIR दर्ज कराई. उन्होंने सुसंगत धाराओं के तहत उचित कार्रवाई की मांग की.

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष काजू मुखी, पूर्व मुखिया प्रभु राम मुंडा, प्रकाश सांडील, निर्मल हेंब्रम, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, संजय सिंह मुंडा, ममता भूमिज, शंकर मुंडा और जुझार समद शामिल थे.

सामाजिक न्याय के लिए पहल
राम सिंह मुंडा ने कहा कि यह कदम न केवल व्यक्तिगत प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए है, बल्कि समाज में उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का प्रयास है. उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई है.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: पंच रात्रि हरि नाम संकीर्तन, हजारों भक्तों की भीड़ में संपन्न हुआ ज्योति पहाड़ी मेला 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time