Potka: ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया, गांव में घूम रहा फर्जी प्रधान

पोटका:  ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत मोहनाडीह गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को पोटका अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुबई टुडू नामक व्यक्ति फर्जी तरीके से खुद को ग्राम प्रधान बताकर सरकारी और सामाजिक कार्यों में दखल दे रहा है।

ज्ञापन देकर की कानूनी कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने पारंपरिक ग्राम प्रधान मोहन माझी के नेतृत्व में अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मोहन माझी पिता स्व. राम दास टुडू, मोहनाडीह के परंपरागत ग्राम प्रधान हैं। इनका नाम अंचल कार्यालय की ग्राम प्रधान सूची में क्रम संख्या 116 पर और जिला उपायुक्त कार्यालय की सूची में क्रम संख्या 173 पर दर्ज है।

दुबई टुडू पर गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुबई टुडू खुद को ग्राम प्रधान घोषित कर, वंशावली, पारिवारिक सूची और जमीन सत्यापन जैसे अहम दस्तावेजों में हस्तक्षेप कर रहा है। इतना ही नहीं, वह कई बार ग्रामसभा की अध्यक्षता करता है और ग्रामीण विकास कार्यों में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है।

ग्रामीणों की मांग: विकास में रोड़ा बनने वालों पर हो कार्रवाई
ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि अगर ऐसे फर्जी व्यक्तियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो गांव का विकास बाधित होगा। उन्होंने मांग की है कि दुबई टुडू को ग्रामसभा से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया से तत्काल रोका जाए और उस पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: मानहानि केस में उलझे Rahul Gandhi, कल कोर्ट ने दिया पेशी का आखिरी मौका

 

Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *