Baharagora : मदन मोहन जिऊं के प्रतिष्ठा वर्ष पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मौदा स्थित श्री श्री मदन मोहन जिऊं के प्रतिष्ठा वर्ष के उपलक्ष पर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यह कलश यात्रा बामडोल स्थित सुवर्णरेखा नदीघाट से महिला एवं युवतियों ने अपने सिर पर कलश लेकर गाजे बाजे के साथ गांव का परिभ्रमण करते हुए मंडप प्रांगण पहुंचे तथा मंडप में कलश स्थापना के पश्चात वैदिक विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना की गई.वहीं पूजा के बाद आए हुए भक्त जनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मिली जानकारी के अनुसार इस गांव में यह मंदिर आस्था का केंद्र है यहां के लोग शुभ कार्य करने के पूर्व आशीर्वाद लेते हैं. वहीं 9 फरवरी व 10 फरवरी को धार्मिक अनुष्ठान के साथ हजारों लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा.

इसे भी पढे़ें : Jadugora : सरकारी स्कूली बच्चों के बीच बांटे गए जुट बैग, योगा मैट व स्टील की बोतलें

Spread the love

Related Posts

Gua : विजय- टू खदान चालू नहीं होने से बड रहा है जनाक्रोश : पूनम गिलुवा

गुवा : टाटा स्टील की विजय- टू खदान को चालू कराने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इस संदर्भ में नोवामुंडी प्रखण्ड प्रमुख पूनम गिलुवा ने…

Spread the love

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time